आज मैं मार्केट पल्स एप पर नए शुरू किए गए एक इंडिकेटर- कैमरिला पिवट्स के बारे में बात करूंगा जो मेरा सबसे पसंदीदा है और जिस पर आप अपने इंट्रा-डे ट्रेडिंग के लिए निर्भर कर सकते हैं।

कैमरिला पिवट्स

आप में से अधिकतर पहले ही इंट्रा- डे ट्रेडिंग में व्यापक रूप से उपयुक्त स्टैण्डर्ड और फिबोनाची पिवट्स के बारे में पहले से जानते हैं। इन लेवल्स का आधार यह है कि प्राइजेस की अपने मीन की ओर लौटने की प्रवृत्ति होती है और ट्रेडर्स इन्हें लाभदायक इंट्रा डे ट्रेडिंग के लिए सही एंट्री और एग्जिट के लिए उपयोग करते हैं।

क्लासिक पिवट्स में ट्रेडर्स  रेजिस्टेंस1 और सपोर्ट1 को बहुत महत्वपूर्ण लेवल के रूप में देखते हैं। कैमरिला पिवत पॉइंट्स में,जैसा फिगर में दर्शाया गया है,ट्रेडर्स सपोर्ट और रेजिस्टेंस के तीसरे और चौथे लेवल को ज़्यादा महत्व देते हैं।

पिवट ट्रेडिंग के फायदे

·        ट्रेडर्स को पहले से एक बेहतर योजना देकर तैयार कर देता है।

·        हर ट्रेडिंग डे के लिए लेवल्स ऑटोमैटिकली उत्पन्न होते हैं।

·        स्पॉट्स,चार्ट के बुलिश और बियरिश क्षेत्र में पॉइंट्स ट्रिगर करते हैं।

·        स्पष्ट एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स।

·         सपोर्ट और रेजिस्टेंस की पहचान करता है।

अभी डाउनलोड करें - https://apple.co/2SRSFnz

कैमरिला की गणना

यदि गणित आपको पसंद नहीं है तो आप यह सेक्शन छोड़ सकते हैं

कैमरिला गणनाओं के लिए इनपुट पैरामीटर हैं पिछले दिन का ओपन,हाई,लो और क्लोज़।

लेवल्स निम्न तरीके से निकाले जाते हैं-

आर4 = क्लोज़+(हाई-लो)X 1.1/2
आर3 = क्लोज़+(हाई-लो)X 1.1/4
आर2 = क्लोज़+(हाई-लो)X 1.1/6
आर1 = क्लोज़+(हाई-लो)X 1.1/12

एस1 = क्लोज़-(हाई-लो)X 1.1/12
एस2 = क्लोज़-(हाई-लो)X 1.1/6
एस3 = क्लोज़-(हाई-लो)X 1.1/4
एस4 = क्लोज़-(हाई-लो)X 1.1/2

जब भी एक सिक्योरिटी आर4 से ऊपर या एस4 से नीचे जाती है तो इसका अर्थ होगा कि ब्रेक आउट मूव और ट्रेंडिंग मूव,ऊपर की ओर आर5/आर6 की तरफ होगा और नीचे की ओर एस5/एस6 की तरफ होगा जो निम्न तरीके से कैलक्यूलेट होते हैं-

आर5 = आर4+ 1.168 X (आर4-आर3)
आर6= (हाई/लो) X क्लोज़
एस5= एस4 – 1.168 X (एस3-एस4)
एस6 = क्लोज़ – (आर6-क्लोज़)

चार्ट पर पिवट्स का प्रदर्शन

पिवट्स के उपयोगकर्ता के रूप में आपको पता होना चाहिए कि आपके चार्ट पर प्रदर्शित विभिन्न पिवट बिन्दुओं की गणना अलग-अलग डेटा बिन्दुओं के आधार पर होती है।

उदाहरण के लिए यदि आप 15 मिनट तक का इंट्रा डे चार्ट उपयोग करनेवाले हैं तो पिवट पॉइंट्स की गणना पिछले ट्रेडिंग डे के ओपन,हाई,लो,क्लोज़ पर आधारित होगी। यदि चार्ट की सेटिंग 30 मिनट से 4 घंटे की है तो पिवट पॉइंट्स की गणना पिछले ट्रेडिंग हफ्ते के ओपन,हाई,लो,क्लोज़ के डेटा पर आधारित होगी और इसी तरह, डेली चार्ट्स के लिए पिवट पिछले महीने के कैन्डलस्टिक से होंगे।

कैमरिला ट्रेडिंग स्ट्रैटेजीज

कैमरिला पिवट्स के साथ ट्रेड करते हुए 4 सिनेरियो हो सकते हैं:

सिनेरियो 1: ओपन प्राइज़ एच3 और एल3 के बीच है।
सिनेरियो 2: ओपन प्राइज़ एच3 और एच4 के बीच है।
सिनेरियो 3: ओपन प्राइज़ एल3 और एल4 के बीच है।
सिनेरियो 4: ओपन प्राइज़ एच4 और एल4 के बाहर है।

सिनेरियो 1:
ओपन प्राइज़ एच3 और एल3 के बीच है।

लॉन्ग के लिए
प्राइज़ के एल3 से नीचे जाने का इंतज़ार करें और और फिर जब यह वापस एल3 के ऊपर आए, खरीदें। जब प्राइज़ एल4 से नीचे जाएगी तब स्टॉप लॉस होगा। टार्गेट1- एच1, टार्गेट 2- एच2, टार्गेट3- एच3

शॉर्ट सेल के लिए
प्राइज़ के एच3 के ऊपर जाने का इंतज़ार करें और फिर जब प्राइज़ वापस एच3 के नीचे आए, बेचें। प्राइज़ के एच4 से ऊपर जाने पर स्टॉप लॉस होगा। टार्गेट1- एल1, टार्गेट 2- एल2, टार्गेट3- एल3


सिनेरियो 2:
ओपन प्राइज़ एच3 और एच4 के बीच है।

लॉन्ग के लिए
जब प्राइज़ एच4 के ऊपर जाए, बेचें। प्राइज़ के एच3 के नीचे जाने पर स्टॉप लॉस। टार्गेट1- एच5, टार्गेट 2- एच6।

शॉर्ट सेल के लिए
जब प्राइज़ एच3 के नीचे जाती है,बेचें। प्राइज़ के एच4 के ऊपर जाने पर स्टॉप लॉस। टार्गेट1- एल1,टार्गेट 2- एल2, टार्गेट3- एल3


सिनेरियो 3:
ओपन प्राइज़ एल3 और एल4 के बीच है।

लॉन्ग के लिए
जब प्राइज़ एल3 के ऊपर जाए, खरीदें। जब प्राइज़ एल4 के नीचे जाती है स्टॉप लॉस। टार्गेट1- एच1, टार्गेट 2- एच2,टार्गेट3- एच3

शॉर्ट सेल के लिए
जब प्राइज़ एल4 के नीचे जाती है,बेचें। प्राइज़ के एल3 के ऊपर जाने पर स्टॉप लॉस। टार्गेट1- एल5,टार्गेट 2- एल6


सिनेरियो 4:
ओपन प्राइज़ एच4 और एल4 के बाहर है।
प्राइज़ के रेंज में आने का इंतज़ार करें और फिर उसी प्रकार से ट्रेड करें।

कंक्लूजन

धैर्य और अनुशासन मुख्य हैं। कोई भी कार्यवाही करने से पहले ट्रेडर्स को लेवल्स तक पहुँचने का इंतज़ार करना चाहिए। एक बार आप बेसिक स्ट्रैटेजी से सहज हो जाते हैं तब आप इसे एसएमए, ईएमए या आरएसआई के साथ मिलाकर प्रयोग कर सकते हैं और देख सकते हैं कि क्या आप इस से अपनी ट्रेडिंग परफ़ोर्मेंस को औरसुधार रहे हैं।

मार्केट पल्स अब iPhone पर उपलब्ध है।